Bihar

बिहार में बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, हिन्दुओं की भावना आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर के एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्जा कराया गया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर मुकदमा दर्ज कराने वाले ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद को भगवान से तुलना करते हैं इससे हिन्दू धर्म को मानने वाले और सनातनी आहत हैं. मामले में बागेश्वर बाबा के खिलाफ सूरज कुमार जो पेशे से वकील हैं ने मामला दर्ज कराया है.

वकील सूरज कुमार ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद को हनुमान जी का अवतार बताया था और अपनी तुलना इश्वर से की थी. बागेश्वर बाबा पर सूरज कुमार ने आरोप लगाया है कि वह हिन्दू धर्म का पालन करने वालों को धोखा दे रहे हैं और उन्हें गुमराह कर रहे हैं.

वह अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए खुद की तुलना भगवान से करके भगवान को नीचा दिखा रहे हैं. लोगों को कथित चमत्कार के नाम पर ठग रहे हैं. उन्हें अपने पैरों में झुका रहे हैं. बाबा बागेश्वर के इस कृत्य से सनातन धर्म की परंपरा को ठेस पहुंची है. बाबा बागेश्वर के खिलाफ घारा, 295 क. 505 और 298 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में कोर्ट 10 मई 2023 को सुनवाई करेगी.

बांगेश्वर बाबा के साथ गिरिराज

दरअसल पटना में 13 मई से 17 मई तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे. बाबा बागेश्वर के बिहार आने से पहले से ही इसपर खूब बयानबाजी हो रही है. बाबा बागेश्वर को गांधी मैदान में जगह नहीं दिए जाने पर गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार टोपी पहने, नमाज पढ़े, इफ्तार पार्टी में जाए मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं हे लेकिन वह सनातन धर्मावलंबियों को रोकेंगे तो हमारे देश का सनातन भी जगेगा और पाई पाई का हिसाब लेगा.

‘चमत्कार से गरीब को अमीर बना दें बाबा’

वहीं जाप प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बाबा बागेश्वर पर तंज किया है. पप्पू यादव ने कहा कि बाबा बागेश्वर अगर चमत्कार करना जानते हैं तो वह गरीबों को अमीर बना दें. इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि बागेश्वर बाबा सीमा से भी आर्मी अपने चमत्कार से हटा दें. वहीं बीजेपी नेता सुशील मोदी बागेश्वर बाबा के खिलाफ दिए जा रहे बयान को हिन्दू संतों का अपमान कहा है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्ष की आदत हो गई है. हिन्दू देवी देवता और संतों पर सवाल उठाने का.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

35 सेकंड ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

1 घंटा ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago