Bihar

बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMGSY के तहत इस साल बनेगी 3300 किमी सड़क, जानें किन गांवों को मिलेगा फायदा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तीसरे चरण में 2023-24 में मार्च 2024 तक करीब 3300 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य है. वहीं, 2025 तक करीब 6162 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य है. इसमें से 2894 किमी निर्माण की प्रक्रिया है. साथ ही, 2482 किमी सड़क बनाने के लिए निर्माण एजेंसी के चयन के लिए पीएमजीएसवाइ के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. साथ ही करीब 450 किमी लंबाई में सड़कों का निर्माण हो चुका है.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनायी जाने वाली सड़कों का चयन करने से पहले सर्वेक्षण किया गया था. इसके तहत सड़कों पर ट्रैफिक लोड, सड़कों की कनेक्टिविटी से अधिक आबादी को फायदा सहित अन्य पहलुओं का अध्ययन किया गया था. इसके बाद सभी 38 जिलों में सड़क निर्माण की मंजूरी दी गयी है.

सूत्रों के अनुसार फिलहाल करीब 20 जिलों में सड़क बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू है. बहुत जल्द सड़कों का निर्माण शुरू हो जायेगा. पीएमजीएसवाइ के तहत प्रमुखता से ग्रामीण सड़कों को कृषि बाजारों, स्कूलों व अस्पतालों सहित बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है. साथ ही सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ा कर पांच मीटर तक की जा रही है.

गांवों में सड़क के विकास का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को आसान कर तेज गति प्रदान करना है. पीएमजीएसवाइ के तहत बनने वाली सड़कों की लागत में केंद्र सरकार की भागीदारी 60 फीसदी और राज्य सरकार की भागीदारी 40 फीसदी है. बताया जा रहा है कि इस साल सबसे पहले उन गांवों को योजना का लाभ दिया जाएगा, जहां अभी तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है. जबकि, कुछ निर्मित सड़कों के मरमत की भी बात कही जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

3 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

4 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

11 घंटे ago