Bihar

बिहार सरकार से आनंद मोहन की रिहाई पर जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय, एक अगस्त तक टली सुनवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की जेल से रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) में सुनवाई हुई. मामले में सुनवाई के दौरान बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूछे सवाल का जवाब देने के लिए समय मांगा. इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई को एक अगस्त तक के लिए टाल दिया. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस जेएस पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने आनंद मोहन की रिहाई के मूल रिकॉर्ड भी पेश करने को कहा है. इसपर सरकार की तरफ से समय मांगा गया. जिसके बाद, शीर्ष अदालत ने तीन महीने बाद का समय दे दिया.

आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन ने 16 साल जेल की सजा काटी है. मगर, उमा कृष्णैया का कहना है कि जब आनंद मोहन को उम्र कैद की सजा हुई तो उन्हें पहले कैसे जेस से छोड़ दिया गया है.

बता दें कि इससे पहले मामले की सुनवाई आठ मई को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेके माहेश्वरी ने पहली सुनवाई में बिहार सरकार और आनंद मोहन को नोटिस जारी किया था. इसके साथ ही, मामले की फिर से सुनवाई दो सप्ताह के भीतर करने की मांग की थी.

बता दें कि पांच दिसंबर 1994 को मुजफ्फरपुर में बिहार के गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैकया की उग्र भीड़ ने हत्या कर दी थी. मामले में आनंद मोहन को दोषी ठहराया गया था. मामले में सुनवाई करते हुए निचली अदालत ने आनंद मोहन को 3 अक्टूबर 2007 को फांसी की सजा दी थी, जिसे पटना हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर 2008 को उम्रकैद में बदल दिया था. करीब 16 वर्ष जेल में रहने के बाद, बिहार सरकार के द्वारा कानून में संशोधन करने के कारण उनके साथ 26 अन्य कैदी भी जेल से रिहा हो गए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

6 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

13 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

13 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

13 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago