Bihar

Bihar DElEd प्रवेश परीक्षा 5 जून से, मेहंदी व नेल पॉलिश पर पाबंदी, चप्पल पहनकर आना होगा केंद्र पर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा पांच से 15 जून तक ली जायेगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 27 मई को जारी किया जाएगा। परीक्षा हर दिन दो पालियो में ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। बोर्ड ने महिला अभ्यर्थियों को मेहंदी, नेलपॉलिश, रंग, स्याही आदि लगाकर केंद्र पर आने को मना किया है। वहीं केंद्र पर चप्पल पहन कर आने को कहा गया है।

छात्र अपने साथ केवल बॉल प्वाइंट पेन, प्रवेश पत्र, हैंड सेनेटाइजर, फेस मास्क लेकर आयेंगे। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र विभिन्न जिला मुख्यालयों में बनाये गये हैं। बिहार बोर्ड की मानें तो प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा। वहां से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा किसी और माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा। डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड बिहार बोर्ड द्वारा दिया जाएगा।

मूल फोटो पहचान पत्र से होगा मिलान 

प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा की पाली, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, अंतिम प्रवेश का समय आदि अंकित रहेगा। किसी तरह की दिक्कतें होने पर बोड के हेल्पलाइन नंबर 06352601268, 4352602387 पर संपर्क कर सकते हैं। जो छात्र दिव्यांग है, वह परीक्षा देने के लिए लेखक रख सकते हैं। इसकी जानकारी उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी को पहले देनी होगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर छात्र का फोटो चिपकाया जाएगा।

आधे घंटे पहले तक मिलेगा प्रवेश 

प्रथम पाली सुबह दस से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली तीन से 5.30 बजे तक चलेगी। प्रथम पाली के लिए सुबह 9.30 तक अंतिम प्रवेश और दूसरी पाली के लिए 2.30 बजे तक अंतिम प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। इसकी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago