Samastipur

दारू के नशे में पति ने पत्नी पर तावा से किया हमला, हाथ व पैर कटा; पति ने कहा- तुम मुझे पसंद नहीं, चली जाओ मेरे घर से

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरलख गांव में गुरुवार की रात दारू के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी पर तावा से प्रहार कर हाथ और पैर काट डाला। हल्ला होने पर जुटे पड़ोसियों ने जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी महिला गांव के रंदीप भगत की पत्नी विपती देवी बताई गई है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी है।

घटना के संबंध में पीड़ित विपती देवी ने बताया कि उसका पति रंदीप भगत उसे पसंद नहीं करता है। अक्सर वह दारू पीकर घर में मारपीट किया करता है। रात भी वह दारू के नशा में घर लौटा था और नशे की हालत में उसे घर से भगाने लगा। वह कहता है कि तुम मुझे पसंद नहीं हो। मेरी घर से चली जाओ। शादी करीब 4 साल पूर्व हुई है।

जब पत्नी ने उसके इस व्यवहार का विरोध किया तो रंदीप के घर में रखा था तावा (रोटी बनाने वाला) से अचानक उस पर प्रहार शुरू कर दिया। जिससे उसका दाहिना हाथ और पैर कट गया। बाद में हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो नशेड़ी पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घटना की जानकारी पुलिस के 112 नंबर टीम को दी गई। जिसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सदर अस्पताल में पदस्थापित दरोगा विनय कुमार ने बताया कि दारू के नशे में पति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। महिला का बयान दर्ज कर प्राथमिकी के लिए थाना भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago