दूल्हे राजा आए थे बड़ी बहन से शादी करने के लिए। लेकिन छोटी बहन ने कुछ ऐसा ड्रामा किया कि उसकी ही डोली उठी। ये अनोखी शादी छपरा जिले में हुई है। बड़ी बहन के लिए बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने होने वाली साली से शादी कर ली। दरअसल शादी की रस्में शुरू हुईं। तभी दुल्हन की छोटी बहन छत पर चढ़ गई और खुद की शादी कराने मांग करने लगी। नीचे मौजूद बाराती और घराती को छत से कूदकर जान देने की धमकी दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने के बाद वर और वधु पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पंचायत हुई। फिर छोटी बहन के साथ दूल्हे राजा की शादी कर विदा कर दिया।
होने वाली दुल्हन की छोटी बहन ने दी दूल्हे राजा को मरने की धमकी
घटना मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव की है। बताया जाता है कि छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के बेटे राजेश कुमार की बारात भभौली गांव पहुंची। दुल्हन रिंकू कुमारी के पिता रामु बिन ने अपने दरवाजे पर बारातियों का स्वागत किया। शादी की रस्में शुरू हुईं। रात के लगभग 11 बजे आंगन में रस्में चल रही थीं। तभी दूल्हे से मन ही मन प्यार कर चुकी दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से छत पर चढ़ गई। छत से ही दूल्हे राजा को मोबाइल से फोन करके धमकी दी कि ‘अगर आप मेरे साथ शादी नहीं करेंगे तो मैं छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी।’
बहन की मांग सुन दुल्हन ने किया शादी से इनकार
मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे राजा ने आनन-फानन में अपने घरवालों और लड़की के परिवार को मामले की जानकारी दी। इधर दुल्हन को पता चला तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर घरातियों की बारातियों के साथ कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक जा पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसी बीच घरातियों ने दूल्हे राजा समेत रिश्तेदारों को बंधन बना लिया। मामले की सूचना पर मांझी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में पंचायत हुई।
होने वाली दुल्हन ने बहन की शादी के लिए भर दी हामी
दोनों पक्षों के अलावा दुल्हन ने भी अपनी छोटी बहन पुतुल कुमारी के साथ दूल्हा राजेश कुमार की शादी कराने की हामी भर दी। इधर मारपीट होता देख शादी कराने आए पुरोहित ‘गायब’ हो गए। फिर क्या था लोगों की सलाह पर ब्राह्मण मुखिया पति ने सिंदूर दान की रस्म कराई। फिर दुल्हा होने वाली दुल्हन की बहन से शादी कर उसे लेकर लौट गया।
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…