Bihar

बिहार: बात करते वक्त फटा मोबाइल फोन, चली गयी युवक के आंख की रोशनी

बिहार के नालंदा जिले में मोबाइल ब्लाट की एक घटना हुई है. इस घटना में फोन पर बात कर रहे युवक को अपने आंख की रौशनी गवानी पड़ी है. बताया जा रहा है कि घटना बिहारशरीफ के करायपरसुराय के फुल्लीपर गांव की है.

घायल युवक की पहचान मिलघुमन रविदास का 20 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रुप में हुई है. अजीत के भाई रंजीत रविदास ने बताया कि उनका भाई मोबाइल ज्यादा नहीं चलाता था. जिस वक्त घटना हुई उस वक्त किसी रिश्तेदार का फोन आया था. वो करीब पांच मिनट से उनसे बात कर रहा था. इसी दौरान तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गयी. इसमें उसके आंखों की रौशनी चली गयी.

जमीन पर पड़ा था अजित

घायल अजीत के भाई रंजीत ने बताया कि घर में जिस वक्त हादसा हुआ, सारे लोग घर में मौजूद थे. मोबाइल फटने की तेज आवाज सुनकर सभी पहुंचे तो देखा कि अजीत जमीन पर पड़ा है. वो बुरी तरह से घायल था और जमीन पर फटा हुआ मोबाइल भी पड़ा था. आसपास के पड़ोसियों की मदद से अजीत को अस्पताल लाया गया. वहां उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि मोबाइल फटने से अजित की आंख की रौशनी पर असर पड़ा है. परिजनों ने बताया कि अभी अजित का इलाज चल रहा है.

क्या है फोन ब्लास्ट की वजह

फोन फटने की सबसे बड़ी वजह मोबाइल का ओवर चार्ज होना है. फोन को कभी भी रात भर या जरूरत से ज्यादा देर चार्ज में लगाकर नहीं रखना चाहिए. इसके साथ ही, फोन की बैट्री खराब होने पर केवल ऑरिजनल बैट्री का लगवाएं सस्ता बैट्री भी ब्लास्ट की वजह बनता है. सोते वक्त फोन को कभी भी तकिये के नीचे मत रखें. बैट्री पर प्रेशर पड़ने से मोबाइल गरम हो जाता है. इसके कारण भी ब्लास्ट की परेशानी हो सकती है. अगर, मोबाइल बात करने या चार्ज करने पर ज्यादा गर्म हो रहा है तो तुरंत सर्विस सेंटर में शिकायत करें.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

28 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

1 घंटा ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago