Bihar

अर्से बाद पॉलिटिक्स में फिर एक्टिव हुए लालू, राबड़ी आवास पर मंत्री, विधायक और MLC को खाने पर बुलाया

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (RJD President Lalu Prasad Yadav) ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर राजद विधायकों से मुलाकात की. लालू यादव ने सभी विधायकों को भोज भी दिया. लालू प्रसाद ने भोज के बहाने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 ) की तैयारियों को लेकर भी विधायकों से बात की और अपनी ओर से कुछ खास टिप्स भी दिए.

राजद विधायक राहुल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सभी विधायक बुलंद हैं. लालू प्रसाद यादव ने विधायकों को बताया कि विधायक सिर्फ पटना में न रहे बल्कि अपने अपने क्षेत्रों में रहे. बीजेपी को हराने के लिए विधायकों को अपने क्षेत्र में लोगों से जुड़कर रहना होगा. 2024 की लड़ाई महत्वपूर्ण है.

अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद यादव लगभग 9 महीने के बाद पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचने के बाद राजद के तमाम विधायकों ने मुलाकात करने की बात कही थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मुलाकात नहीं हो पाई थी. बुधवार को लालू ने सभी विधायकों को बुलाकर भोज कराया और लोकसभा चुनाव को लेकर राय भी ली.

लालू अपनी पसंदीदा मछली को मानते हैं शुभ

लालू प्रसाद यादव ने मुलाकात करने पहुंचे सभी विधायकों को अपनी पसंदीदा मछली रोहू और चावल खिलाया. लालू यादव का सबसे पसंदीदा मछली रोहू है, जिसे बड़े चाव से खाते हैं, साथ ही इसे शुभ भी मानते हैं. कहीं निकलने से पहले मछली चावल खाना नहीं भूलते.

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने बताया कि मछली चावल के साथ चिकन की भी व्यवस्था थी. भोज से पहले विधायकों ने सत्तू के साथ अचार का लुत्फ उठाया. लालू प्रसाद यादव ने विधायको को सत्तू के फायदे भी बताए. बहरहाल, इतने अर्से बाद लालू को एक बार फिर सियासी तौर पर एक्टिव देख राजद नेताओं में जोश आ गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

5 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

14 घंटे ago