बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। दरअसल, जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने उनकी रिहाई को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करवाई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया था। वहीं अब कल यानी 8 मई को मामले की सुनवाई की जाएगी।
बता दें कि पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर आईएएस जी कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। साथ ही सीजेआई के सामने जल्द सुनवाई की मांग उठाई थी। आईएएस जी कृष्णैया की पत्नी उमा ने बिहार सरकार के नियमों के बदलाव के नोटिफिकेशन को भी रद्द करने की मांग की थी और आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने की मांग भी की थी।
गौरतलब हो कि गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन सिंह तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट जी कृष्णैया मामले में दोषी ठहराए गए, 27 अप्रैल को सहरसा जेल से रिहा हो गए थे। वह 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।
बिहार सरकार द्वारा जेल मैनुअल के नियमों में संशोधन के बाद, एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि 14 साल या 20 साल जेल की सजा काट चुके 27 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया गया था।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…