Bihar

पहलवानों के समर्थन में आज दिल्ली ‘कूच’ करेंगी खाप पंचायतें, जंतर-मंतर पर होगा बड़ा ऐलान! पुलिस मुस्तैद

जंतर-मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ प्रदर्शन (Wrestler Protest) कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी पहलवान एक नाबालिग सहित 7 पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में डब्ल्यूएफआई चीफ की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को लगातार समर्थन मिल रहा है और अब इस फेहरिस्त में खाप पंचायतों का नाम भी जुड़ गया है. पहलवानों को समर्थन देने के लिए आज यानी 7 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के खाप पंचायत के नेता पहुंचेंगे. इसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. दिल्ली के आसपास बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है.

दरअसल, करीब 70 खाप पंचायतों ने शनिवार को रोहतक स्थित महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर बड़ी बैठक की. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खिलाड़ियों को पूरी तरह से समर्थन देते हैं और खिलाड़ियों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है. खाप पंचायतों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करें. खाप पंचायतों ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों के पक्ष में काफी बड़ा फैसला लिया है, जिसकी वह जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के बीच में ही जाकर घोषणा करेंगे.

किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार शाम जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें पड़ोसी राज्यों में शक्तिशाली खाप पंचायतों के बीच उनके आंदोलन के लिए बढ़ते समर्थन के बारे में बताया. राकेश टिकैत ने कहा ‘हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक लाते हैं, जो पूरे देश को गौरवान्वित करता है. भाजपा सरकार ने उनकी जायज मांगों को अनसुना कर दिया है. ये पहलवान स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में हम सब इनके साथ हैं.’ सर्व खाप के महासचिव सुभाष बलियान ने कहा कि करीब एक दर्जन खाप पंचायतों ने पहलवानों के विरोध में शामिल होने का फैसला किया है और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वे उनके साथ रहेंगे.

दिल्ली पुलिस अलर्ट

खाप नेताओं के दिल्ली कूच करने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ने के हालात पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. पुलिस को इनपुट मिला है कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब से काफी संख्या में लोगों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.

गाड़ियों के चेकिंग के बाद ही दिल्ली में एंट्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बैरिकेड कर गाड़ियों की चैकिंग करेगी, चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को राजधानी दिल्ली में एंट्री दी जाएगी. अगर किसी भी गाड़ी में टेंट, राशन जैसा कोई भी सामान मिलेता है तो उसे सीज कर दिया जाएगा. साथ ही ऐसी गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी. दिल्ली बॉर्डर पर भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago