विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शराबबंदी मुहिम में सरकार द्वारा उपयोग किये जाने वाले ड्रोन के गायब हो जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में सब कुछ संभव है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रेल इंजन,मोबाइल टावर और रेल की पटरी के गायब होने की घटना हुई है।
विजय सिन्हा ने कहा कि पहले भी पशुओं का चारा गायब हो गया था और सड़क में काम आने वाला अलकतरा भी गायब हो चुका है। चारा औऱ अलकतरा मामले में तो सजा भी हुई थी। शराबबंदी सरकार की प्रमुख योजना है परन्तु इसमें भी पकड़े गए और जमा की गई शराब की बोतलें पुलिस थानों से गायब हो जाती हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। अधिकारी मनमर्जी काम कर रहे हैं। लोकहित के सभी मुद्दे पीछे छूट चुके हैं। राज्य में हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। कर्ज पर चल रहे बिहार का वित्तीय संकट भी गड़बड़ा चुका है। बिहार को इस दलदल से निकालने के लिए सरकार को प्रभावी रूप से काम करना पड़ेगा।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…