बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गुरुवार से 21 मई तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार से राज्य के 21 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ऊपर से एक टर्फ लाइन उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है। इसकी वजह से राज्य में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
बुधवार को राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। गोपालगंज और छपरा में तेज हवा चली। वहीं, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
राज्य में किशनगंज और वाल्मीकिनगर को छोड़कर पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे गर्म जिला औरंगाबाद रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पटना का तापमान 38.3 डिग्री
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पटना का 38.3 डिग्री, नालंदा 37.5 डिग्री, नवादा का 41.5 डिग्री, गया का 41.8 डिग्री, शेखपुरा का 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…