Bihar

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: दो शहरों में 15 साल पुरानी व्यवसायिक गाड़ी व ऑटो के परिचालन पर रोक

बिहार कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला लेते हुए गया और मुजफ्फरपुर नगरनिगम क्षेत्र में 15 साल पुरानी कॉमर्शियल गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर आज कैबिनेट ने मुहर लगा दी.

बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. 1 अक्टूबर 2023 से इन दोनों नगर निगम क्षेत्र में पंद्रह साल पुरानी व्यवसायिक गाड़ियां भी नहीं चलेंगी. इसके साथ ही गया और मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के डीजल चालित तिपहिया वाहनों के परिचालन पर 30 सितंबर 2023 से प्रतिबंध लगा दिया गया है. यानि इन दो शहरों में 30 सितंबर से डीजल चालित टेंपों भी नहीं चलेंगे.

बिहार सरकार ने स्वच्छ इंधन योजना 2019 का 31मार्च 2024 तक अवधि विस्तार कर दिया है. इसके साथ ही इसका क्षेत्र अब पटना के साथ-साथ गया और मुजफ्फरपुर भी होगा. तिपहिया मालवाहक वाहनों के लिए अनुदान का प्रावधान किया गया है.

2000 पंचायतों में बनेंगे पंचायत सरकार भवन 

इसके अलावे सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए एक साथ दो हजार पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. 2 हजार पंचायत सरकार भवनों के लिए सरकार ने 41 अरब 71 करोड़ 16 लाख रू जारी कर दिए हैं.

बिहार कैबिनेट ने आज शिक्षक नियुक्ति पर मुहर लगा दी. शिक्षक नियुक्ति नई नियमावली के तहत कक्षा एक से पांच के 85,477 शिक्षक तथा 6 से आठ कक्षा के लिए 1745 पद सृजन की स्वीकृति दी गई है। वहीं, कक्षा नौ से 12 के लिए 90,804 पद किये गए हैं सृजित. यानि कुल 1,78,026 पदों का सृजन किया गया है.

प्राईमरी स्कूल के नियोजित शिक्षकों को कुल मिलाकर 37832 रू मिलेंगे. वहीं न्यू स्केल वाले प्राईमरी शिक्षकों को 44130 रू हर महीने मिलेंगे. यानि नियोजित शिक्षकों से नए बहाल शिक्षकों को वेतन मद में 6300 रू अधिक मिलेंगे. वहीं मिडिल स्कूल के नियोजित शिक्षकों को हर महीने कुल मिलाकर 39771 रू जबकि न्यू स्केल वाले शिक्षकों को 49050 रू मिलेंगे. इस तरह से 9300 रू ज्यादा मिलेंगे.

जबकि हाईस्कूल के नियोजित शिक्षकों को कुल 39771 रू मिलेंगे. वहीं हाई स्कूल में बहाल न्यू स्केल वाले शिक्षकों को 53970 रू मिलेंगे. इस तरह से नियोजित शिक्षक से 14200 रू अधिक राशि हर महीने मिलेंगे. उच्च माध्यमिक स्कूल के नियोजित शिक्षकों को हर माह कुल मिलाकर 41679 रू जबकि नए स्केल वाले शिक्षकों को 55610 रू मिलेंगे. इस तरह से 14000 रू अधिक राशि मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

33 मिनट ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

7 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

16 घंटे ago