Bihar

तेज प्रताप के पैरों पर गिरकर होटल मैनेजर ने मांगी माफी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

वाराणसी के होटल में बिहार के मंत्री तेज प्रताप के साथ हुई बदसलूकी मामले में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि होटल के मैनेजर ने अपनी गलती मानते हुए तेज प्रताप से माफी मांग ली है। बीते दिनों खबर सामने आई थी कि होटल में तेज प्रताप के सुरक्षाकर्मियों के सामान उनके कमरों से बाहर निकालकर रिसेप्शन पर रख दिए गए थे। साथ ही तेज प्रताप के कमरे की तलाशी लेने की भी बात सामने आई थी। इसे लेकर स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

मंत्री तेज प्रताप का कमरा खोले जाने को लेकर खूब बवाल मचा था। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि तेज प्रताप से होटल के मैनेजर ने घुटनों के बल बैठकर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महज 3सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि आर्कडिया होटल के मैनेजर तेज प्रताप के सामने घुटनों के बल बैठे हैं। दावा किया जा रहा है कि मैनेजर ने पैरों पर गिरकर तेज प्रताप से माफी मांगी लेकिन वह फिर भी नहीं पिघले।

बता दें कि बीते 6 अप्रैल की देर रात दर्शन-पूजन के लिए तेज प्रताप वाराणसी आए थे। उनके लिए आर्केडिया होटल में कमरा नंबर 205 और 206 बुक किया गया था। 7 अप्रैल की रात जब तेज प्रताप होटल पहुंचे तो बवाल हो गया। उनके निजी सहायक मिशाल सिन्हा ने बताया कि मंत्री की गैरमौजूदगी में उनका सामान कमरे से निकालकर आगंतुक कक्ष में रखवा दिया गया था। वहीं उनके सुरक्षाकर्मियों का सामान भी कमरे से निकाल बाहर फेंक दिया गया था। इसे लेकर होटल में जमकर हंगामा मचा।

मामले में मुकदमा तो दर्ज नहीं किया जा सका है लेकिन पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सिगरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप गलत हैं और सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो यह बात सामने आई कि तेद प्रताप का कमरा नहीं खोला गया था। उनके लिए जो कमरा बुक किया गया था, वह अभी भी बंद है। होटल के मैनेजर का कहना है कि दो कमरों की बुकिंग की गई थी, जिसका पैसा भी नहीं दिया गया। एक कमरा भी तीन दिन से अनावश्यक रूप से बंद है। इसके होटल को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

11 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

12 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

21 घंटे ago