Bihar

टाटा, गुडबाय, खत्म… ट्विटर ने लालू – नीतीश समेत बड़े नेताओं को दिया झटका, वेरिफाइड अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बड़े नेताओं के लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट यानी अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। इसको लेकर कंपनी के मालिक एलॉन मस्क ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। जिसके बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमों लालू यादव समेत कई राज्यों में मुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिए गए हैं।

इसी क्रम में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय सियासत के बड़े नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और UP की पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। इसके साथ ही साथ आरजेडी के ऑफिशियल अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है। वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ऑनलाइन के पेज पर ब्लू टिक है। इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के ऑनलाइन के पेज पर से ब्लू टिकहटा लिया गया है।

दरअसल, ट्वीटर के मालिक एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही यह घोषणा कर दी थी कि- 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा। मस्क ने ऐलान किया था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा। जिसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले ट्विटर राजनेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों समेत मशहूर हस्तियों के अकाउंट्स पर ब्लू टिक देता था। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं।

वहीं, ट्विटर ने पेड ब्लू टिक सर्विस शुरू की है। शुरुआत में इसे अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था। इसके बाद भारत में भी इसकी शुरुआत की गई। इसके तहत जो लोग इस सर्विस के लिए भुगतान करेंगे, वे ही अपने अकाउंट्स पर ब्लू टिक ले सकेंगे। अगर कोई यूजर ब्लू टिक चाहता है, या पहले से मिले ब्लू टिक को बरकरार रखना चाहता है, तो उसे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। भारत में ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन 650 रुपये से शुरू होता है। मोबाइल यूजर्स के लिए यह 900 रुपये प्रति महीना है।

आपको बताते चलें कि, ट्विटर पर पहले वेरिफाइड अकाउंट्स पर सिर्फ ब्लू टिक दिया जाता था। कंपनी अब तीन तरह के मार्क दे रही है। ट्विटर पर सरकार से संबंधित खातों को ग्रे टिक, कंपनियों को गोल्डन टिक और अन्य वेरिफाइड अकाउंट्स को ब्लू टिक दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

23 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

8 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

17 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

23 घंटे ago