Bihar

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आधी रात अचानक पहुंचे SKMCH, ड्यूटी से गायब मिले कई डॉक्टर

बिहार के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव शनिवार की आधी रात को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंचे. सीतामढ़ी से पटना लौटने के दौरान वह अचानक एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे. इसके बाद देखते-देखते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस दौरान अस्पताल से कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले. जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए. उनके ऊपर कार्रवाई होगी.

सीतामढ़ी से पटना लौटने के दौरान 12 बजे पहुंचे अस्पताल

डिप्टी सीएम रात करीब 12 बजे एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे और आधे घंटे तक इमरजेंसी से लेकर बच्चा, बर्न वार्ड और आईसीयू का निरीक्षण किया. ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ करते हुए कई मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के साथ भोजन व दवा के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्हें समय से डॉक्टर के नहीं पहुंचने की कई शिकायत मिली. निरीक्षण के दौरान भी इमरजेंसी सहित कई जगह डॉक्टर गायब मिले. इस पर उन्होंने अधीक्षक डॉ दीपक सिंह को पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देने का आदेश दिया.

निरीक्षण के दौरान राजद के मीनापुर व बोचहां विधायक भी थे साथ

डिप्टी सीएम ने बताया कि अस्पताल में काफी कमियां मिली है. साफ-सफाई से लेकर बेड तक की समस्या दिखी है. अधीक्षक को सुधारने का आदेश दिया गया है. निरीक्षण के दौरान अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए. उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी. अधीक्षक पर उन्होंने कहा कि ये अभी नये आये हैं. इन्हें भी जानने-समझने का मौका मिलेगा. इसके बाद व्यवस्था खुद ठीक हो जायेगी. डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान कई मंत्री के साथ मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव व बोचहां विधायक अमर पासवान भी उनके साथ मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

9 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

13 घंटे ago