Bihar

बिहार में शराब तस्करों की दबंगई! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए 2KM तक पीछा किया, फिर किया हमला

बिहार में शराब तस्करों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। छपरा के मशरख में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब धंधेबाजों द्वारा हमला किया गया। जहां मशरक प्रखंड क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर बहरौली के शेखपुरा गांव से शराब धंधेबाजों को पकड़ छपरा जा रही उत्पाद विभाग की टीम पर धंधेबाजों ने हमला बोल दिया। हालांकि घटना में उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार शराब धंधेबाजों को लेकर निकलने में सफल रहीं।

लेकिन एक जवान शराब धंधेबाजों की चुंगल में फस गया और उसकी जमकर पिटाई हो गई। घटना सोमवार के देर शाम घटित हुआ है। पुलिस के जवान को सर में चोट लगी है जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहा से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफ़र कर दिया गया है।सिपाही के सर में चोट लगने से स्थिति गंभीर बताया जारहा है।

घटना के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज के दौरान उत्पाद विभाग के घायल जवान राजीव कुमार ने बताया कि सोमबार के शाम में उत्पाद विभाग की टीम मशरक थाना क्षेत्र बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में छापेमारी में गयी थी।उत्पाद विभाग की टीम दो शख्स शराब के मामले में हिरासत में लिए गए तभी वहां महिलाओं के झुंड ने हमला किया पर टीम वहां से हिरासत में लिए गए दोनों के साथ छपरा के लिए निकल पड़ी ।उसी दौरान रास्ते में महाराणा प्रताप चौंक पर पीछे से आधा दर्जन बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने एकाएक बाइक उनकी वाहन के आगे लाकर रोक दिया जैसे ही वे उतर बाइक के पास पहुंचे तो अचानक उन लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया।वही वह हमला करने वालों से जुझने लगा तब तक टीम किसी तरफ हिरासत में लिए दोनों शख्स को लेकर आगे बढ़ गई।

महाराणा प्रताप चौंक पर गश्ती के निकलें अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने दल बल की मदद से उसकी जान बचाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसको सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।घायल जवान ने बताया कि लोहे के रड से भी उसके उपर हमला किया गया। हालांकि घटना के बारे में स्थानीय मशरक थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

29 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

43 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

2 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

10 घंटे ago