Bihar

कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए ssc.nic.in पर शुरू किए आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

SSC CGL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन आज, 3 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया। एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2023 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आज से आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2023 है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि एसएससी सीजीएल 2023 के लिए आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन 7 मई से 8 मई 2023 के बीच कर सकते हैं। एसएससी के इस भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में कुल 7500 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

शैक्षिक योग्यता : 

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी को किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क : एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए देने होंगे। महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

एसएससी सीजीएल के लिए ऐसे करें आवेदन :
  • एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कराएं।
  • आवेदन फॉर्म सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट लेकर कर रख लें।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के सरायरंजन एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI को जारी किया नोटिस

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…

3 घंटे ago

वास्तु विहार में इंजीनियर और काॅलेज कर्मी के अलग-अलग घरों में 24 लाख से अधिक के आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 ताले काटकर 18 लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

ठगी की रकम खपाने वाले 2 हजार 782 बैंक अकाउंट समस्तीपुर साइबर पुलिस के रडार पर

समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

11 घंटे ago