Bihar

सासाराम में हिंसा के बाद DEO ने लिया बड़ा फैसला, 4 अप्रैल तक सभी स्कूलों को किया गया बंद

सासाराम में हुए हिंसा के बाद प्रशासन सतर्क हो गई है. जहां सीएम नीतीश कुमार ने आरोपियों को जल्द ही पकड़ने की बात कही है. वहीं, अब जिले में भड़के हिंसा को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 4 अप्रैल तक के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. केवल इतना ही नहीं सभी कोचिंग संस्थानों को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है. जिस तरीके से जिले में हिंसा हुई साथ ही अभी भी हिंसा होने की संभावना है जिसे देखते हुए ये आदेश जारी किया गया है.

4 अप्रैल तक जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, मदरसा, संस्कृति सहित सभी निजी विद्यालय और सभी कोचिंग संस्थान बंद करने कला निर्देश दिया गया है. वहीं, बात करें अगर हिंसा के दूसरे दिन की तो सासाराम में उपद्रवियों ने फिर से जमकर बवाल मचाया. दूसरी तरफ नालंदा में एक युवक की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं. जिसे देखते हुए भारी पुलिस बाल की तैनाती की गई है. अब तक कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से 18 लोगों को जेल भेजा गया है.

आपको बात दें कि रामनवमी के जुलूस का समापन हो गया था. इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पंडाल में आग लगा दी थी. उसके बाद से ही माहौल खराब होने लग गया. जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सुबह इसका विरोध किया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसा होने लगी. इस दौरान मौका देखकर कई उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और कई दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और हालात को संभाला.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

4 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

4 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

8 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

10 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

19 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

24 घंटे ago