Bihar

बिहार: ‘मेरी शादी है, 7 लाख में किडनी ले लो.,’ जिंदगी की जंग लड़ रही सुनीता को 7 महीने बाद मिली डोनर, लेकिन..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती दोनों किडनी गवां चुकी सुनीता को सात माह बाद किडनी देने के लिए एक युवती पहुंची है. युवती ने किडनी सुनीता (Sunita Kidney)को देने के बदले उसकी कीमत सात लाख रुपये मांगी है. लेकिन डोनर की कहानी भी बेहद दर्द भरी है. जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. बता दें कि सुनीता यूट्रस का ऑपरेशन कराने गयी थी लेकिन चोरी-छिपे उसकी दोनों किडनी निकालकर बेच दी गयी थी. अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था.

शादी के लिए किडनी बेचने आई युवती

जिंदगी की जंग लड़ रही सुनीता के पति अकलू राम ने कहा कि किडनी डोनेट करने वाली युवती की उम्र महज 23 साल है. वह इसी जिले की रहने वाली है. युवती की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है और उसे शादी करनी है. ऐसे में वह अकलू के घर पहुंचकर किडनी डोनेट करने की बात कही है.

सरकार से पैसे मांग रहा सुनीता का पति

सुनीता के पति अकलू ने कहा कि युवती अगर किडनी देना चाह रही है और कीमत मांग रही है तो सरकार सात लाख रुपये सुनीता की जान बचाने के लिए उसकी मदद करे. कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह किडनी की कीमत दे सके. वह सरकार से ही पैसे की मांग के लिए पत्राचार करेंगे.

बिना किडनी कब तक सांसें चलेंगी- सुनीता के सवाल

इधर, एसकेएमसीएच में अब किडनी प्रत्यारोपण की आस छोड़ चुकी सुनीता डायलिसिस करने आये डॉक्टरों से पूछ रही है कि बिना किडनी कब तक सांसें चल सकती हैं. सुनीता के इस सवाल पर डॉक्टरों ने कहा कि धबराएं नहीं, आप ठीक हो जायेंगी. लेकिन स्वस्थ होने के लिये एक किडनी तो शरीर में जरूरी है.

परिजन किडनी देने को राजी नहीं

सुनीता के शरीर में सूजन बढ़ती जा रही है. सुनीता ने अपने माता पिता से भी कहा कि परिवार में एक भी लोग ऐसा नहीं कि एक किडनी हमें जीने के लिए दें. इधर, डॉक्टरों की टीम सुनीता के परिजनों से किडनी व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं. लेकिन परिजन किडनी देने से साफ इनकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि सुनीता के परिवार में ऐसा कोई नहीं है, जो किडनी उसे दे सके.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago