Bihar

बिहार: बैंक मैनेजर की चौथी पत्नी जहर खाकर पहुंची थाना, मुहं से झाग निकलता देख पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

पटना के पत्रकार नगर थाने में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला जहर खाकर थाना पहुंच गयी. पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक महिला गिर गयी. मुंह से झाग गिरता देख पुलिस ने तुरंत थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया. बाद में जब पीड़ित महिला के पिता और परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, तब जाकर मामले की जानकारी हुई.

आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं- बोलीं पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि मेरे पति राजेश कुमार बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं. शादी के कुछ महीनों बाद से ही दहेज के लिए मुझे प्रताड़ित करने लगे. हर दिन मारपीट, प्रताड़ित, मानसिक व शारीरिक इतना टॉर्चर किया कि मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं बचा.

पीड़िता के पिता ने लगाई गुहार

पीड़िता के पिता ने पुलिस से रोते हुए कहा कि मेरी बेटी को बचा लीजिए सर…मैं पैसा देने को तैयार हूं, चाहे इसके लिए मुझे घर क्यों न बेचना पड़े. पुलिस ने पीड़िता का फर्दबयान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और मलाही पकड़ी चौक स्थित घर से बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष ने तुरंत एसएसपी राजीव मिश्रा को दी.

इससे पहले की तीन पत्नियों ने कहा: ये इंसान नहीं है सर…

मुंबई समेत बिहार के अलग-अलग जगहों से पहले की तीन पत्नियों को जब राजेश कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी मिली, तो उनमें से दो तो थाने पर पहुंच गयीं. वहीं, मुंबई की रहने वाली पहली पत्नी ने पुलिस से फोन पर बात की और अपनी पीड़ा बतायी. उसने कहा कि मैंने तो मुंबई में भी केस दर्ज करवाया है. उसने अपने केस की कॉपी भी भेजी.

दूसरी पत्नी ने जला हुआ हाथ दिखाया

रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र की दूसरी पत्नी जब थाना पहुंच कर अपने जले हुए हाथ को दिखाया, तो पुलिस दंग रह गयी. उसने बताया कि यह किया हुआ उसी का है. इसके अलावा अन्य पत्नियों ने भी अपनी-अपनी पीड़ा बतायी. सभी ने कहा कि हमलोगों की शादी एक से डेढ़ साल भी नहीं टिकी और पैसे की मांग के कारण इतना प्रताड़ित किया गया कि हमलोगों ने छोड़ दिया.

शादी के बाद दहेज मांगने का लगाया आरोप

पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं, पहले की पत्नी से भी बयान लिया गया है. वर्तमान और पूर्व की पत्नियों ने शादी के बाद दहेज मांगने का आरोप लगाया है. दहेज को लेकर प्रताड़ित करना समेत अन्य कई सारे आरोप लगाये हैं. फिलहाल पीड़िता महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago