समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार जाति गणना: कुंवारे का कोड 1, पति-पत्नी का 2; घर जमाई का नंबर 7, रिश्तेदारी के हिसाब से भी होगा कोड

बिहार में जाति गणना में लोगों की जाति के अलावा पेशे और रिश्ते के हिसाब से भी कोड दिया जा रहा है. इसके तहत अगर आप कुंवारे हैं तो आपको एक नंबर पर रखा जाएगा. जबकि, पति-पत्नी को जाति गणना में कोड दो दिया गया है. अगर कोई व्यक्ति अपने ससुराल में रहता है तो ऐसे घर जमाई को सरकार की तरफ से कोड में सात नंबर दिया गया है. जबकि, अगर सास-ससुर आपके साथ रहते हैं तो उन्हें नौ नंबर का कोड दिया जाएगा. जबकि तलाकशुदा को पांच नंबर कोड दिया गया है. बता दें कि बिहार में जाति जनगणना 15 अप्रैल से की जानी है. इसमें कुल 214 जातियों को चिंहित किया गया है. वहीं, जिनकी जाति नहीं होगी, उन्हें कोड 215 दिया जाएगा.

लैपटॉप से लेकर कार तक को मिलेगा कोड

बड़ी बात ये है कि बिहार जाति आधारित गणना में केवल आपकी जाति को ही नहीं. बल्कि, धर्म, शिक्षा, पेशा, रिश्तेदारी से लेकर लैपटाप और कार रखने वालों को भी सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा कोड दिया गया है. इसमें दो पहिया रखने वाले को एक नंबर मिलेगा. जबकि, चार पहिया रखने वालों को कोड दो मिला है. इसी तरह अगर आप हिंदू हैं तो अपका कोड एक है. जबकि, मुस्लिमों को दो नंबर कोड दिया गया है. ईसाई को तीन, सिख को चार, बौद्ध को पांच, जैन को छह और अन्य धर्म वालों को सात नंबर का कोड दिया गया है.

IMG 20220723 WA0098

सरकार ने बनायी 15 तरह की सूची

बिहार जाति आधारित गणना में सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा 15 तरह की सूची तैयार की गयी है. इसमें सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी, किसान, स्वरोजगार, खेतिहर मजदूर से लेकर भिखारी और कचरा बीनने वालों को शामिल किया गया है. अगर कोई व्यक्ति कोई काम नहीं करता है तो उसे कोड नंबर 15 दिया जाएगा. ऐसे लोगों को कुछ नहीं की श्रेणी में रखा जाएगा.

new file page 0001 1IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230314 WA0036 01IMG 20230301 WA0084 01IMG 20230109 WA000720x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20221203 WA0074 01Post 193 scaled