Bihar

जीतन राम मांझी ने अलापा पुराना राग, फिर बोले- राम भगवान नहीं.. काल्पनिक व्यक्ति! माता शबरी की मूर्ति अनावरण में पहुंचे थे

बिहार के नालंदा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हम भगवान राम को नहीं मानते हैं. वह एक काल्पनिक व्यक्ति थे. दरअसल, एक मंदिर के उद्घाटन के लिए रविवार को जीतनराम मांझी नालंदा पहुंचे थे. वह जिले के करियन्ना गांव में नवनिर्मित माता शबरी के मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म कभी नहीं सुधरेगा. इसमें इतना ऊंच-नीच, छूआ-छूत, ओत्र-गोत्र है और इसी के बहाने सब राज कर रहा है.

पहले भी भगवान राम पर दे चुके हैं बयानः

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर भगवान राम के ऊपर विवादित बयान दिया है. इस बयान में उन्होंने कहा है कि सभी जाति अपने अपने बाल बच्चा को दूसरे जाति में शादी ब्याह करे और जात पात को खत्म करें. इसके बाद उन्होंने कहा हम राम को नहीं मानते हैं. राम भगवान नहीं बल्कि एक काल्पनिक व्यक्ति हैं. बताते चलें कि इससे पहले भी जीतनराम मांझी ऐसा विवादित बयान दे चुके हैं और अपने इसी तरह की बोली के कारण वह हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं.

मांझी के सीएम पद से हटाने की अब भी कार्यकर्ताओं में टीसः

इस दौरान हम पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विजय यादव ने मंच से यह ऐलान किया कि अगला मुख्यमंत्री संतोष कुमार मांझी या जीतन राम मांझी होंगे. विजय यादव ने कहा कि बताते चले कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की टीस आज भी कार्यकर्ताओं में है. यही कारण है कि अगले चुनाव में जीतन राम मांझी या उनके पुत्र को फिर से मुख्यमंत्री बनने की कवायद शुरू कर दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

3 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

7 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

17 घंटे ago