Bihar

पुलिस वालों ने ट्रैफिक नियम तोड़ा तो भरना होगा दोगुना जुर्माना, इस राज्य में लागू हुआ नियम

कई बार ऐसा देखा जाता है कि ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर आम आदमी का तो चालान कट जाता है लेकिन पुलिसकर्मी अगर नियमों का पालन ना भी करें तो भी वह बच जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा बल्कि पुलिसकर्मियों द्वारा अगर ट्रैफिक नियमों को तोड़ा जाता है तो उन्हें दोगुना जुर्माना भरना होगा और विभागीय जांच का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि अभी ये नियम राजस्थान में ही लागू किया गया है। ये जानकारी मंगलवार को सामने आई है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) वी के सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

सिंह ने कहा कि जो पुलिस अधिकारी हेलमेट नहीं पहनते हैं और दुपहिया वाहन पर दो से अधिक यात्रियों के साथ बैठते हैं, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं, लाल बत्ती पार करते हैं, शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। जैसा कि कानून के तहत निर्धारित है उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट में सामान्य से दोगुना जुर्माना देना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 मिनट ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

57 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

9 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

18 घंटे ago