दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे।
विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंचे।अगले तीन दिनों तक वे विपक्ष के नेताओं से मिलेंगे। सीएम नीतीश का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर है। विपक्षी एकता को मजबूत बनाना ही उद्धेश्य हैं।
सीएम ने कहा था : विस सत्र के बाद निकलेंगे
जनवरी में अपने समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि अभी हम सभी जिलों में जा कर विकास योजनओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद विधानसभा चलेगा। विधानसक्षा सत्र के बाद हम विपक्षी एकता को लेकर दिल्ली अथवा अन्य जगहों पर जरूरत के अनुसार जाएंगे। 18 फरवरी को पटना में भाकपा माले के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस को आगे आना चाहिए और विपक्षी एकजुटता में देरी नहीं करनी चाहिए। हमलोग इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मैं आपकी पार्टी के नेतृत्व से अपील कर रहे हैं कि वे पहले करें। इस पर सलमान खुर्शीद ने कहा था कि आपकी जो सोच है, वहीं हमारी पार्टी की भी है।
सदस्यता मसले पर राहुल के समर्थन में बोली थी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म किये जाने पर उनके समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा ता कि आज हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।
केजरीवाल ने सदस्यता मसले पर भाजपा की आलोचना की
मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह में, केजरीवाल विपक्ष के पहले राजनेता थे जिन्होंने संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाई और भाजपा की आलोचना की।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…