तस्वीर : सांकेतिक
हाजीपुर-बेगूसराय एनएच के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है. वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब यह सड़क 10 मीटर तक चौड़ा हो जायेगा. चौड़ीकरण के बाद सड़क के रास्ते पटना से बेगूसराय जाना आसान हो जायेगा. पटना से हाजीपुर-समस्तीपुर के रास्ते बेगूसराय जाने का एक वैकल्पिक मार्ग लोगों को उपलब्ध हो जायेगा.
बिहार सरकार के इस नये फैसले के तहत इस सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. इस बाबत सरकारी आदेश जारी कर दिये गये हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस योजना पर इसी वर्ष कार्य आरंभ हो जायेगा.
यह सड़क वैशाली, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले से गुजरती है. इस सड़क के चौड़ीकरण से इन तीनों जिलों को सबसे अधिक लाभ होगा. साथ ही आसपास के जिले के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा. दूसरी ओर इस तरह सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से पटना से बेगूसराय तक आने-जाने का रास्ता सुगम होगा. आये दिन राजेंद्र सेतु की मरम्मत के कारण आवाजाही बाधित रहती है. ऐसे में पटना से बेगूसराय जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की मांग बनी रहती है. उस मांग को यह सड़क पूरा करेगा.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में इस एनएच के महनार के पास से बछवाड़ा तक 42 किलोमीटर तक की सड़क का चौड़ीकरण होगा. इसके लिए निर्माण एजेंसी पहले से चयनित है. लेकिन, केंद्रीय वन पर्यवरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अनुमति को लेकर कार्य शुरू नहीं हो रहा था. उक्त 42 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण कार्य में 18 माह का समय लगेगा. इसके निर्माण में 266 करोड़ रुपए खर्च होंगे. जढ़ुआ से बछवाड़ा के बीच दो लेन की 10 मीटर चौड़ी सड़क दो चरणों में बननी है.
सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन…
बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के तौर पर मनाती…
बिहार के 73 हजार से भी अधिक सरकारी विद्यालयों के पूर्ववर्ती छात्र, आम नागरिक, एनआरआई,…
समस्तीपुर : सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पटोरी थाना क्षेत्र के सात…
समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी थाने की पुलिस ने रविवार को अशरफपुर सुपौल गांव में प्रमोद साह…