Bihar

पटना मेट्रो: 36 किमी होगा जमीन के अंदर का सफर, किराया-रूट प्लान और उद्घाटन की तिथि को लेकर जानें बड़ा अपडेट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना मेट्रो के कॉरिडोर टू में पाटलिपुत्र आइएसबीटी से पटना जंक्शन रूट पर 18 किमी लंबे अंडरग्राउंड रूट के लिए दो मेट्रो लाइनें तैयार होंगी. इसके लिए पटना जंक्शन से मलाही पकड़ी के पहले तक कटर कवर मिला कर टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) कुल 36 किमी (दो लेन में 18 किमी) की खुदाई करेगी. बाकी मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस स्टैंड तक का काम एलिवेटेड होगा. टनल खुदाई के उद्घाटन में पहुंचे डीएमआरसी के निदेशक (कार्य) दलजीत सिंह ने बताया कि पटना में उतारी गयी टनल बोरिंग मशीन अर्थ प्रेशर बैलेंस पर चलती है. शुरू में यह थोड़ी धीमी चलेगी.

लेकिन, 15-20 दिनाें में जब यह काम पीक पकड़ लेगा, तब औसतन 10-15 मीटर रोजाना दूरी तय करेगी. एक किमी और 400 मीटर दूरी तय करके यूनिवर्सिटी में निकलेगी. एक महीने के अंतराल पर दूसरी टीबीएम भी मोइनुल हक स्टेडियम से चलनी शुरू होगी और एक महीने में दूसरे छोर पर पहुंच जायेगी. जब दोनों टीबीएम विवि से निकल जायेगी, तब उसे दोबारा दूसरे छोर से गांधी मैदान तक के लिए लांच किया जायेगा. इस टीबीएम को पीएमसीएच में नहीं निकाला जायेगा.

चार साल में टनल और पांच साल में स्टेशनों का काम होगा पूरा

पटना मेट्रो कार्य पूरा होने के सवाल पर निदेशक कार्य ने बताया कि दुनिया के बड़े देशों में मेट्रो का काम पूरा होनेमें सात से आठ साल तक लगते हैं. लेकिन, विकासशील देश होने से हम जल्द-से-जल्द अपने लक्ष्यों को पाना चाहते हैं. हम चार साल में टनल और पांच साल में स्टेशन का काम पूरा कर लेंगे. मेट्रो के लिए एयरकंडिशनिंग, सिग्निलिंग, ट्रैक, ट्रैक्शन और ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट आदि तैयार कर उसे इंटीग्रेट करनेमें भी काफी वक्त लगता है. हालांकि, मेट्रों में किराया को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है.

दोनों टीबीएम गांधी मदान में निकलेंगी

दोनों टीबीएम ड्रेग थ्रू होते हुए गांधी मैदान में निकलेगी. फिर इसी स्टेशन के दूसरे छोर पर खुदाई शुरू होगी. इस तरह से दोनों टीबीएम अपना काम पूरा कर लेंगी. दो और टीबीएम इस पैकेज में हैं. एक गांधी मैदान से शुरू होकर पटना जंक्शन से पहले खत्म निकलेगी. इसके बाद मोइनुल हक स्टेशन के दूसरे छोर पर खुदाई का काम शुरू होगा और मलाही पकड़ी से पहले कटर कवर टनल में निकलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

49 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago