Bihar

पटना में पालतू कुत्ते की हो गयी हत्या, अब पुलिस करा रही पोस्टमार्टम, जानें पूरी कहानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में एक पालतू कुत्ते की हत्या कर दी गई. इस मामले में कुत्ते के मालिक ने फुलवारी शरीफ थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज कराया. कुत्ते की हत्या का मामला सामने आते पुलिस चौंक गई और कुत्ते के मालिक के दबाव पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया. इतना ही नहीं कुत्ते के मालिक ने कुत्ते की मौत की असलियत का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम तक करवा डाला. फिलहाल, पुलिस इस मामले में हर पहलू पर तहकीकात कर रही है.

फुलवारी शरीफ थाना एसएचओ सफीर आलम का कहना है कि नगर के फैसल कॉलोनी में एक दंपति के पास पालतू कुत्ता था, जिस कुत्ते को परिवार के लोग अपने फैमिली मेंबर की तरह पाल रहे थे. दो दिन पहले रोज की तरह उनका पालतू कुत्ता घर से बाहर शौच के लिए निकला लेकिन फिर वापस लौट कर नहीं आया. काफी खोजबीन कर थक चुके परिवार वाले थाना पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है.

कुत्ते की हत्या के बारे में बताया जाता है की थाना में पहले तो पुलिसवालों ने उनकी बातों को ध्यान नहीं दिया लेकिन जब पालतू कुत्ते की मालकिन ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया तो पुलिस को उनका आवेदन लेकर छानबीन शुरू कर दिया. बात यहां ही नहीं रुका , कुत्ते के मालिक ने पुलिस पर दबाव दिया कि कुत्ते की मौत का असलियत पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा. इसलिए कुत्ता का पोस्टमार्टम भी कराया जाए और अंततः पुलिस को कुत्ता का पोस्टमार्टम भी करना पड़ गया. अब पुलिस कुत्ते के हत्यारे की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

17 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

25 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

29 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago