Bihar

बिहार में शुरू हो गई कैदियों की रिहाई, आनंद मोहन से पहले बक्सर जेल से छोड़े गये ये 3 कैदी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार की ओर से जेल में बंद 27 कैदियों की रिहाई अब शुरू हो गयी है. बिहार के अलग-अलग जेलों में बंद ये कैदी एक एक कर अब जेल से बाहर आने लगे हैं. पूर्व सांसद आनंद मोहन समेत 27 कैदियों के छोड़ने का आदेश जारी हो गया है. आनंद मोहन भी आज पेरौल खत्म होने के बाद जेल में सरेंडर कर चुके हैं और उम्मीद की जा रही है कि कल तक वो कानून के तहत रिहा हो जायेंगे.

बक्सर सेंट्रल जेल से चार कैदियों को छोड़ा जाना है

27 कैदियों में बक्सर सेंट्रल जेल से चार कैदियों को छोड़ा जाना है. इसमें से तीन कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया. वहीं एक अन्य कैदी की रिहाई भी आज हो होगी. जुर्माना नहीं देने की वजह से उसकी रिहाई नहीं हो सकी है. पांच कैदियों का नाम था, लेकिन एक कैदी की पिछले साल ही मौत हो चुकी है. ऐसे में बुधवार की शाम तक बक्सर जेल से जिन चार कैदियों को रिहा करना था, उसे रिहा कर दिया जायेगा.

14 वर्षों से ज्यादा काट चुके हैं जेल

केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जेल महानिरीक्षक ने लिस्ट जारी की है. लिस्ट में बक्सर केंद्रीय कारा में बंद नालंदा के राजबल्लभ यादव और रामाधार राम, छपरा निवासी जितेंद्र सिंह के अलावा आरा के रहनेवाले किशुन देव राय को जारी आदेश के अनुसार 14 वर्षों से ज्यादा सजा काटने के बाद छोड़ा गया है. एक कैदी रामाधार राम को अर्थदंड जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा. संभावना है कि आरा में आज बुधवार को अर्थ दंड आज जमा किया जाएगा. इसके बाद उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

3 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago