Bihar

बिहार में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, जानिए मुखिया समेत इन पदों के लिए कब होंगे चुनाव और काउंटिंग

बिहार में पंचायत उपचुनाव 25 मई को होगी. इसकी घोषणा हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी को इसकी पत्र लिखा जानकारी दे दी है. इसके साथ ही जहां चुनाव होना है उन सभी क्षेत्रों आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. जो सूचना है उसके अनुसार बिहार भर में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच समेत कुल 3522 पदों पर चुनाव होने हैं.

25 मई को मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार में पंचायत का उपचुनाव 25 मई को होंगे. 3 मई से लेकर 9 मई तक नामांकन होंगे. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 10 से 12 मई को होगी. 15 मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 25 मई को मतदान होंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे. मतों की गिनती 27 मई को होगी. मतगणना के सभी कार्य प्रखंड कार्यालय में संपन्न कराए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार जो तारीख घोषित की गई है, उसमें दो मई को सूचना प्रकाशन होगा.

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार 26 अप्रैल से ही रिक्ती सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. यहां पर मतगणना की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेंगी. पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत के सदस्य, मुखिया, ग्राम कचहरी पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के खाली पदों के लिए चुनाव होंगे.

पटना में 150 पदों पर उपचुनाव

पटना जिले में मुखिया के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के 11, ग्राम कचहरी पंच के 134 यानी कुल 150 पदों पर पटना में उपचुनाव होंगे. पूरे बिहार में कुल 3522 पदों के लिए चुनाव होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

16 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

11 घंटे ago