Bihar

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को आएंगे बिहार, वीडियो आया सामने

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चाहने वालों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा बढ़ी है. वहीं, हिन्दू राष्ट्र और घर वापसी जैसे मुद्दों को लेकर उनका विरोध भी जमकर हो रहा है. अब, बताया जा रहा है कि एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बागेश्वर सरकार ने लोगों को बताया है कि वो खुद बिहार की राजधानी पटना आने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार उनके कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान में किया जाना है. हालांकि, इसे लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

भोजपुरी बोलते दिखे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री का जो वीडियो सामने आया है वो लोगों की दिल को छू गया है. दरअसल, वो वीडियो में जनता को भोजपुरी में संदेश देते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि का बात बा हो रउआ, सब ठीक बानी, जुग जुग जिया… अमर होई जाईं… गोर लागीं. इसके बाद उन्होंने कहा कि बड़ा आनंद आएगा. हम बिहार आ रहे हैं. बागेश्वर सरकार का कार्यक्रम 13 मई से 17 मई तक आयोजित होने की संभावना है. हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री के पटना में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कई लोग विरोध भी कर रहे हैं.

हिंदू राष्ट्र को लेकर चर्चा में आए थे बागेश्वर सरकार

धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. काफी कम उम्र में उनके लाखों की संख्या में भक्त हैं. हाल ही में उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर बयान दिया था. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत के हिंदू राष्ट बन जाने के बाद जिस तरह पाकिस्तान में हिंदू रहते हैं, वैसे वो यहां रह सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि भारत हिंदू राष्ट्र है, था और फिर घोषित होकर रहेगा. हालांकि, उनका विवादो के साथ भी गहरा नाता है. उनपर आरोप है कि वनो बीजेपी के लिए चुनावी जमीन तैयार करते हैं. जिस राज्य में चुनाव होता है. वहां बाबा का कैंप लगने लगता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

3 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago