Bihar

MBBS छात्र खुद से नहीं दे सकेंगे मरीजों को दवा और सलाह, NMC ने जारी कीं गाइडलाइंस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के विद्यार्थी किसी भी मरीज को खुद से दवा और जांच की सलाह नहीं दे सकेंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रोफेशनल रिस्पांसब्लीटिस गाइडलाइन जारी की है। इसमें विद्यार्थियों को हिदायत दी गई है कि वह मरीजों की स्क्रीनिंग के समय उन्हें दवा या जांच की सलाह नहीं दें। अगर किसी मरीज को किसी दवा की सलाह देनी है तो मेडिकल छात्र अपने सीनियर डॉक्टर से पूछें और उसके बाद मरीज का इलाज के बारे में बताएं।

मेडिकल कॉलेजों में चौथे वर्ष के विद्यार्थियों को मरीजों की स्क्रीनिंग भी सिखाई जाती है। एनएमसी ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी प्रोफेशनल गाइडलाइन जारी की है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देशों का कॉलेज में पालन कराया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी मरीज की जानकारी शेयर नहीं करेंगे छात्र :

मेडिकल के छात्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी मरीज की जानकारी को शेयर नहीं कर सकेंगे। एनएमसी ने इस पर भी रोक लगा दी है। कमीशन ने कहा कि मरीज की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करने से उनके मन पर बुरा असर पड़ता है। एनएमसी ने एसकेएमसीएच समेत सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है वह अपने यहां के छात्रों को स्थानीय बोली की पढ़ाएं ताकि उन्हें मेडिकल पास करने के बाद मरीजों का इलाज करने में कोई परेशानी नहीं हो।

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शिविरों में जाने का दिया गया निर्देश :

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शिविरों में जाने का निर्देश एनएमसी ने दिया है। अपनी नई गाइडलाइन में उसने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वह अपने यहां पढ़ रहे मेडिकल के विद्यार्थियों को कम्युनिटी हेल्थ सर्विस में भाग लेने को कहें और उनकी ड्यूटी उसमें लगाएं। किसी भी आपदा या किसी भी बड़ी घटना के बाद इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर के साथ विद्यार्थियों की भी ड्यूटी लगाई जाए, ताकि वे सीनियर से इलाज के तरीकों को जान सकें।

प्रोफेसर अब बनेंगे फ्रेंड, फिलॉस्फर और गाइड :

विद्यार्थियों के साथ एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किया है। मेडिकल कॉलेज के शिक्षक विद्यार्थियों के लिए सिर्फ प्रोफेसर नहीं बल्कि फ्रेंड, फिलास्फर और गाइड की भूमिका में रहेंगे। कमीशन ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों को छात्रों के चिकित्सकीय नैतिक मूल्यों के बारे में बताना होगा। मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को बताना होगा डॉक्टर और मरीज के बीच किस तरह से बातचीत होगी। शिक्षकों को छात्रों के सामने रोल मोडल बनना होगा।

विद्यार्थी खुद को भी रखेंगे फिट :

एनएमसी ने अपने दिशा-निर्देश में कहा है कि विद्यार्थी खुद को भी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखें। वे किसी भी नशे की लत से दूर रहेंगे और योग करें। इसके अलावा कॉलेज में होने वाले करिकुलर एक्टिविटी में भी खुद को शामिल करें। मेडिकल छात्र अध्यात्म में भी अपना मन लगाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

12 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

11 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

11 घंटे ago