Bihar

‘पचासी’ को ‘पंद्रह’ का खौफ दिखा रही भाजपा, रामनवमी हिंसा पर तेजस्वी यादव बीजेपी पर साधा निशाना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा धीरे धीरे थम गई है। सासाराम और बिहाऱशरीफ में जन जीवन सामान्य हो रहा है। लेकिन इस मसले पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी 85 फ़ीसदी आबादी को 15 फ़ीसदी वालों का डर दिखाकर दहशत की राजनीति कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो भी हुआ उसकी साजिश बीजेपी ने रची।

पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की बातों में लोगों को नहीं आना चाहिए। उन्होंने बिहार की जनता से अपील किया कि बीजेपी और आरएसएस हमें भ्रमित कर रहे हैं। इनकी बातों में ना आएं। ये लोग 15 फीसदी आबादी से 85 प्रतिशत लोगों को डरा रहे हैं। तेजस्वी ने साफ किया कि हिंदुओं की आबादी पचासी प्रतिशत है और लेकिन मुसलमान मात्र 15 प्रतिशत ही है। ऐसे में हिंदुओं को मुसलमानों से कैसा डर?

तेजस्वी ने कहा कि आरएसएस बीजेपी देश के असल मुद्दों से लोगों को भटका रही है। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे हैं। उनका समाधान बीजेपी सरकार नहीं कर पा रही है। इसीलिए जनता को डायवर्ट किया जा रहा है।

इससे पहले नीतीश कुमार ने भी बयान दिया था कि राज्य में फैली हिंसा नेचुरल नहीं है। इसे साजिश के तहत भड़काया गया है। उन्होंने इशारों में बीजेपी को रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसा के लिए बीजेपी जिम्मेदार ठहराया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि घर घर में जाकर जांच हो रही है। सभी दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

7 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

7 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

7 घंटे ago