Bihar

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में NHRC का मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने जहरीली शराबकांड पर चिंता जताते हुए बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें पुलिस के स्तर पर की गई कार्रवाई, अस्पताल में पीड़ितों का इलाज, आश्रितों को मुआवजा आदि से जुड़ी जानकारी विस्तार से मांगी गई है। इसके अलावा आयोग ने घटना के लिए जिम्मेदार एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है।

मानवाधिकार आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार बिहार में शराबबंदी लागू करने के बाद अवैध शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने की अपनी नीति के क्रियान्वयन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। इस तरह की घटनाओं से हाशिए के लोगों के जीवन के अधिकारों का हनन हो रहा है। इसके पहले दिसंबर में भी बिहार में जहरीली शराब से मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग आयोग की टीम ने स्वत संज्ञान लेते हुए जांच के लिए अपनी टीम भी भेजी थी। अभी वह मामला भी आयोग के समक्ष विचाराधीन है।

बता दें कि पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में जहरीली शराब से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले दिसंबर 2022 में छपरा में भी दर्जनों लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई थी। उस वक्त मानवाधिकार आयोग की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इसके बाद आई रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि राज्य सरकार ने मौत के आंकड़े छिपाए। बिहार सरकार की ओर से छपरा में 42 लोगों की मौत का ही दावा किया गया था, जबकि कुल 77 लोगों की इस शराबकांड में जान गई। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की लापरवाही की भी बात रिपोर्ट में कही गई।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago