Bihar

गांधी मैदान में CM नीतीश ने नमाज के बाद खाई सेवई, कहा- भाईचारा बनी रहे, आज पॉलिटिक्स नहीं

ईद उल फितर का त्योहार आज पूरे बिहार हर्षोल्लास के साथ बिहार में मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में नमाज अदा की गई जिसमें बड़ी संख्या में सभी धर्म के लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे और बिहार वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। सीएम ने इस मौके पर नमाज के बाद सेवई भी खाई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में भाईचारा बनी रहे इसके लिए हम हमेशा काम करते हैं। अभी माहौल बहुत अच्छा है। पूरे एक माह रोजा रखा गया और उसके बाद आज ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर सभी लोग बहुत खुश हैं और मैं भी उनकी खुशी में शामिल हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कोई भी धर्म मेरे लिए गैर नहीं है।

इस अवसर पर गांधी मैदान में मौजूद मीडिया कर्मियों ने नीतीश कुमार से देश भर की यात्रा और विपक्षी एकता पर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि आज ईद है और कुछ नहीं। पॉलिटिक्स तो बिल्कुल नहीं।

विशेष नमाज के लिए गांधी मैदान में भी सुरक्षा के खासतौर से इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल बनाए रखने के लिए पांच डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त गांधी मैदान में वाटर कैनन, अग्निशमन वाहन, वज्र वाहन समेत अन्य सभी जरूरी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

पूरे प्रदेश में 350 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। इसको लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस (बीसैप) की 29, क्षेत्रीय रिजर्व बल की 12, केंद्र से मुहैया कराई गई अर्द्धसैनिक बल की सात कंपनियों के अलावा गृह रक्षा वाहिनी के 5,700 जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, नमाज वाले स्थानों पर 995 स्टैटिक बल भी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

5 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

11 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

21 घंटे ago