Bihar

नालंदा में शांति बहाली के लिए सद्भावना मार्च : DM बोले- बख्शे नहीं जायेंगे आरोपी, SP और MP ने लोगो से की ये अपील

नालंदा में उपद्रव के बाद आज शांति सद्भावना मार्च निकाली गई है। इस मार्च का नेतृत्व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। यह पैदल सद्भावना मार्च बिहारशरीफ मुख्यालय के भरावपर इलाके से निकाली गयी है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिले में अमन चैन शांति लाने के लिए सद्भावना मार्च निकाली गई है। इस मार्च के माध्यम से हमलोगो से भी अपील करना चाहते हैं कि वह अफवाहों में ना आएं और ना ही किसी के बहकावे में आएं।

मंत्री ने कहा कि कुछ बदमाशों ने नालंदा को बदनाम करने की साजिश की। इस कारण यहां उपद्रव हुआ। अब हालात सामान्य हैं। आपलोगों से अपील है कि जिला प्रशासन की ओर से बहाल किए जा रही शांति व्यवस्था में सहयोग करें और कानून का पालन करें। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर कोई अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है तो उसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दीजिए। बिहार सरकार राज्य में अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

आज से खुल गई दुकानें

31 मार्च को हुए उपद्रव के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई थी और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। इतना ही नहीं एक अप्रैल को रात में फिर से हिंसा भड़क गई थी। पहाड़पुर इलाके में दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से 30-40 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में दो पक्षों के एक-एक को गोली लगी, जिसमें 17 साल के गुलशन की मौत हो गई थी।

हालात बेकाबू होते देख प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू तक लगा दिया था। इसके बाद DGP आरएस भट्ठी 2 अप्रैल की रात यहां पहुंचे। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सोमवार से हालात सामान्य होने लगे। मंगलवार को प्रशासन धारा 144 हटा लिया गया। नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि स्थानीय लोगों के कहने पर मंगलवार दोपहर 2 बजे तक सभी दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह शहर के हालात ठीक रहे तो जिस तरह से सामान्य दिनों में दुकानें खुलती थी, वैसे ही फिर से खुलेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

56 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago