Bihar

मांझी बोले-मेरी पत्नी मुझसे हमेशा लड़ती है: बोलती है-नीतीश जी से कभी झगड़ा नहीं करना; उन्होंने आपको मुख्यमंत्री बनाया था

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पत्नी उनसे लड़ती हैं और कहती हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कभी झगड़ा नहीं करना है। उन्होंने आपको सीएम भी बनाया था। बहुत इज्जत-सम्मान दिया। यह बात खुद मांझी ने पटना में अपने आवास पर इफ्तार पार्टी के दौरान कही। इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।

जीतन राम मांझी बोले-’जरूरत पड़ी तो मैं अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन करूंगा, मगर हमेशा नीतीश कुमार के ही साथ रहूंगा। मैंने कसम खाई है। उनसे दिल मिला हुआ है।’ इससे पहले, ‘हम’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं ने अपनी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

मांझी का कहना था कि ‘हम पर बहुत दबाव है। लोग मुझे अपने पास बुला रहे हैं। निर्णय लेने का समय आ गया है।’ लेकिन बाद में यह भी कहा कि ‘हम किसी भी सूरत में नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे।’

मांझी ने बैठक में कहा-’नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में मंच से ऐलान किया कि मांझी जी हम ही आपको सब कुछ देंगे; बनाएंगे।’ और बैठक के बाद कहा-’बैठक में कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए बहुत सारी बातें कही जाती हैं।’

उनके अनुसार, बहुत सा काम जो हम करना चाहते हैं, उसके नहीं होने से हमारे लोग नाखुश हैं। नीतीश कुमार ने हमारी 22-23 बातों को लागू किया। किंतु अब भी बहुत सारी बातें लागू नहीं हुई हैं।

मांझी ने कहा- हम अपने विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। हमारी बात नहीं मानी गई, तो आंदोलन का निर्णय लेंगे। सरकार की गलत बातों का मुखर विरोध करेंगे। महागठबंधन की सारी पार्टियां जल्द बैठकर आगे की रणनीति तय करेगी।’

अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने की। विधायक डॉ.अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी, रामेश्वर प्रसाद, जेपी वर्मा, यादव रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए सीएम नीतीश

इधर, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के सरकारी आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुुए। उनका स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डाॅ. संतोष कुमार सुमन ने किया। आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सह सिकन्दरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, मो. संजर आलम एवं ई. सैफुद्दिन के द्वारा किया गया। दावत-ए-इफ्तार में विजय चौधरी, डाॅ. अनिल कुमार, ज्योति देवी, राजेश पाण्डेय, बिहार प्रभारी राजन सिद्दीकी सुनील चौबे समेत कई नेता रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago