बिहारी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मनीष कश्यप की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट से सभी मामलों को क्लब करने के साथ ही जमानत देने की मांग की है। इससे पहले सोमवार को भी शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी थी, मगर बाद में इसे टाल दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज मुकदमों की सुनवाई एक ही जगह की जाए। इसके साथ ही उन्होंने जमानत की भी मांग की है। मनीष कश्यप अभी तमिलनाडु में न्यायिक हिरासत में है। उसके खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में पांच केस दर्ज हैं। आरोप है कि उसने तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमले से जुड़े फर्जी वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए थे।
मनीष कश्यप ने पिछले महीने बिहार पुलिस के सामने बेतिया में सरेंडर किया था। इसके बाद उसे पटना लाया गया। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…