Bihar

बिहार: पुलिस के स्कॉर्पियो और हाइवा में जबरदस्त टक्कर, घटनास्थल पर ASI की मौत, ड्राइवर समेत 4 गंभीर रूप से जख्मी

बिहार के भागलपुर में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क (Bhagalpur Road Accident) हादसा हुआ है. परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जगतपुर चौक के पास पुलिसकर्मियों से भरी स्कॉर्पियो को हाइवा ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबदस्त था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और एक पुलिस के जवान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. मृतक पुलिस के जवान की पहचान ASI सतीश सिंह के रुप में हुई है. पुलिसकर्मी सीतामढ़ी से एक कैदी को लेकर भागलपुर सेंट्रल जेल लेकर जा रहे थे. वहां से लौटते हुए ये हादसा हुआ है.

अहले सुबह की है घटना

पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना अहले सुबह हुई है. कार में ड्राइवर और चार पुलिसकर्मी बैठे थे. सभी विक्रमशिला सेतु को पार करने के बाद जगतपुर चौक के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित हाइवा स्कॉर्पियो से टकरा गयी. घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही, घायलों को मायागंज अस्पताल में पहुंचाया है. घायलों में सिपाही विजय कुमार सिंह, जयराम तिवारी, चंदन तिवारी और ड्राइवर शामिल है.

घटना की जानकारी पाकर भागलपुर पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी व जवान मौके पर पहुंच सीतामढ़ी जिला बल के लोगों से संपर्क में रहें. मृतक एएसआई सतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बताया जा रहे हैं वही सिपाही चंदन पासवान भागलपुर के ही अकबरनगर स्थित पूर्वी टोला के रहने वाले हैं. घायल अन्य जवानों के नाम पता की जानकारी ली जा रही है.

जेल रोड में हुई सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित सेंट्रल जेल के समीप सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे अज्ञात ट्रक ने सड़क पर कार्य कर रहे मजदूर अररिया निवासी रणधीर कुमार मंडल को कुचल दिया. 36 वर्षीय रणधीर मंडल जेल रोड में चल रहे हैं स्मार्ट सिटी के तहत साइकिल ट्रैक बनाने के कार्य में लगे हुए थे. तिलकामांझी चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाईवा ने उन्हें कुचल दिया और हवाई अड्डा के बगल से वैकल्पिक बाईपास होते हुए फरार हो गई. निर्माण कार्य में लगे अफसर और कर्मियों ने घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव छत विच्छत हालत में है. मौके पर काम कर रहे हैं ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि एक के बाद एक दो ट्रकों ने रणधीर मंडल को कुचल दिया था जिसकी वजह से शव की स्थिति खराब हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद तिलकामांझी पुलिस और यातायात पुलिस घटना को अंजाम देने वाले ट्रकों का पता लगाने में जुट गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

9 घंटे ago