Bihar

बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा का विज्ञापन जून के अंतिम सप्ताह तक आ सकता है, ब्लूप्रिंट तैयार

राज्य के सरकारी विद्यालयों में नयी नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती का खाका (ब्लूप्रिंट) तैयार हो गया है। जून में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। इस संबंध में शिक्षा विभाग इसी हफ्ते उन्हें रिक्तियों की सूचना भेज देगा।

नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा में नियोजित शिक्षक और नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी, दोनों ही बैठेंगे। नियुक्त होने वाले शिक्षक जिला कैडर के होंगे। शिक्षा विभाग के पास लगभग सभी जिलों से रिक्तियों की जानकारी आ गयी हैं। शेष सात जिलों से रिक्तियां आने के बाद अगले दो-तीन दिनों में रिक्तियों की पूरी जानकारी संग्रहित कर शिक्षा विभाग आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा। इस क्रम में पदों में नए मानकों के अनुरूप आवश्यक बदलाव किया जाएगा। इसे फिर से रोस्टर के अनुसार तैयार करने के लिए जिलों को भेजा जाएगा। इसके बाद शिक्षा विभाग रिक्तियों को अंतिम रूप देकर नियुक्ति के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेज देगा। इसी आधार पर बीपीएससी नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकालेगी।

इस समय राज्य में दो लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली को लेकर मंथन चल रहा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी बीपीएससी के साथ बैठक भी कर चुके हैं। इसमें नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया को समझा गया है। अब उसी के अनुरूप विभाग काम कर रहा है। बीपीएससी को रिक्ति भेजने के पहले हर पहलू पर विमर्श किया जा रहा है।

नियुक्ति में 80 हजार प्रारंभिक शिक्षक और 1.20 लाख माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पद शामिल हैं। साथ ही कम्प्यूटर शिक्षक, शारीरिक शिक्षक व गैर शिक्षकेतर कर्मियों के एक लाख पदों पर भी नियुक्ति होनी है। हालांकि शिक्षकों के पद में 10 हजार तक की वृद्धि की संभावना है।

वेतन निर्धारण को लेकर कवायद जारी

नए शिक्षकों की नियुक्ति के वेतन निर्धारण का प्रस्ताव वित्त विभाग के पास विचाराधीन है। इनकी सेवा शर्तों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग से भी विमर्श हो रहा है। नए शिक्षकों का वेतन मौजूदा नियोजित शिक्षकों से 10 से 15 फीसदी तक अधिक हो सकता है। वहां से सहमति मिलने के बाद ही प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू होगी। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने उच्च विद्यालयों में प्राधानाध्यापक नियुक्ति से संबंधित शेष रिक्त पदों के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के स्तर से रोस्टर क्लीयरेंस करने को कहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

7 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago