समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बीआरबी हाई स्कूल अन्दौर में भगवान परशुराम की जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश झा ने की। जबकि संचालन ब्रजेश ठाकुर उर्फ गुड्डू ठाकुर ने किया।
समारोह को भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, सारण के एमएलसी सच्चिदानन्द राय, विस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी व अमिय कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया।
इसके पूर्व ठाकुर चौक नंदनी व सिवैसिहपुर चौक पर नमामि गंगे के जिला संयोजक धर्मवीर कुमार कुँवर के नेतृत्व में अमरेंद्र कुमार अमर, सत्येन्दू कुमार भारद्वाज, वार्ड सदस्य सुधांशु ठाकुर सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे वंशजो ने उत्कृष्ट समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। देश को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी के कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी है। वही एमएलसी श्रीराय ने कहा कि आज हमारी स्थिति बंधुआ मजदूर की तरह हो गई है। लोग हमें वोट बैंक के लिए ही उपयोग करते हैं।
आखिर इससे उबरने की जरूरत है। जाती व धर्म के नाम पर नही बल्कि बच्चों के भविष्य व स्वाभिमान की रक्षा के लिए वोट करना होगा। मौके पर सुजीत मिश्रा, सुनील मिश्रा, राजीव झा, चंदन ठाकुर, दिव्यांशु पांडे, महेंद्र झा, उदय चौधरी, राकेश झा, संजय चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…