Bihar

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा-‘JDU के कई नेता सम्पर्क में, जल्द होगी बड़ी टूट’

जदयू में जल्द ही एक बड़ी टूट होगी और पूरी पार्टी समाप्त हो जाएगी. जदयू को डूबती नैया बताकर यह भविष्यवाणी शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा ने किया. उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया को दिए एक बयान में जदयू ने बड़ी टूट का दावा किया। उन्होंने कहा कि जदयू के कई नेता संपर्क में हैं. जल्द ही उसकी तस्वीर दिख जाएगी. इतना ही नहीं उन्होंने जदयू नेतृत्व को खुली चुनौती दी है कि अपनी पार्टी को टूटने से बचा लो. उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर महागठबंधन संग बिहार में सरकार बनाने का विरोध किया था. इसी से नाराज होकर उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ने और अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की.

कभी नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले उपेंद्र पिछले कुछ महीनों से लगातार जदयू और उसके शीर्ष नेतृत्व पर हमलावर बने हुए हैं. दो दिन पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की थी. उनकी इस मुलाकात के बाद कई प्रकार की कयासबाजी लगाई जाने लगी थी. अब दिल्ली से पटना लौटने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने जदयू में टूट को लेकर कहा है कि कई जदयू नेता उनके सम्पर्क में हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कौन से नेता हैं जो जदयू छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जदयू में बड़ी टूट देखने को मिलेगी. कई नेता जदयू को छोड़कर उनके साथ आएंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह से गुरुवार को दिल्ली में बंद कमरे में करीब 45 मिनट तक मुलाकात की थी. इसे मुलाकात के साथ ही बिहार की राजनीति में अटकलें तेज हो गई थीं. उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के सामने 2024 में कोई चैलेंज ही नहीं है. वहीं नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता के प्रयास पर उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इसमें क्या नया था? उन्होंने यहां तक कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने देश में कोई चुनौती नहीं रहेगी. मोदी के मुकाबले विपक्षी एकता जैसी कोई पहल सफल नहीं होगी.

अब एक बार फिर से उपेंद्र ने जदयू आलाकमान को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि वे दोहरा रहे हैं कि जदयू में टूट तय है. कई जदयू नेता उनके सम्पर्क में हैं. जल्द ही जदयू को बड़ा झटका लगेगा और उनके कई नेता दूसरे दलों में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ही जदयू का बुरा हश्र हो जाएगा. जदयू के शीर्ष नेताओं (नीतीश कुमार और ललन सिंह) के सामने ही उनकी पार्टी बिखड जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

7 घंटे ago