National

मुंबई में हाई प्रोफाइल से’क्स रैकेट का भंडोफोड़, 24 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में टीम ने भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उनकी सोशल सर्विस ब्रांच ने इस ऑपरेशन को चलाया था और छापेमारी करने के बाद इस रैकेट का भांडाफोड़ किया। इसमें उन्होंने 24 साल की एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया, जिन पर लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का आरोप लगा है। वह इस रैकेट में दलाल का काम कर रही थीं।

दरअसल, पुलिस को मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अपना दिमाग लगाते हुए अपराधियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा। अब एक्ट्रेस Suman Kumari का भी यही नाम था। इस हिसाब से वो इस जाल में फंस गई। उसने उस फेक कस्टमर के साथ डील की, जिसमें वह हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपए की डिमांड करने लगी।

सुमन कुमारी पर हैं ये आरोप

पुलिस ने बताया है कि 24 वर्ष की सुमन कुमारी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जो कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती हैं। ये मॉडल वो होती हैं जो कि फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई और स्ट्रगल कर रही थीं। उनको पैसों की जरूरत थी। ऐसे में सुमन कुमारी ने उनसे कॉन्टैक्ट किया और उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया।हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ‘लैला मजनू’ के अलावा, उन्होंने ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘बूम’ ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।

पुलिस ने जनता से की अपील

फिलहाल एक्ट्रेस सुमन कुमारी पुलिस हिरासत में है। सेक्स रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने इस तरह के हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट के तेजी से बढ़ने पर चिंता जाहिर की है और जनता से किसी भी ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी देने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

4 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

4 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

9 घंटे ago