Bihar

जनसंख्या नियंत्रण कानून से नीतीश की JDU को ऐतराज नहीं, लेकिन रखी ये शर्त

भारत की आबादी चीन से ज्यादा होने के दावे के बाद देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत पर चर्चा होने लगी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को इस कानून के बनने से कोई ऐतराज नहीं है।

हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इसके लिए शर्त रख दी है। त्यागी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना है, तो इसके लिए सभी दलों की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने भारत की बढ़ती आबादी का ठीकरा मुस्लिमों पर फोड़े जाने को भी गलत बताया।

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने शनिवार को पटना में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पहले भई जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ती आबादी पर चिंता जता चुके हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना है तो सभी की अनुमति ले लीजिए। हमें कोई ऐतराज नहीं है।

केसी त्यागी ने कहा कि बगैर कोई कानून बनाए, सिर्फ प्रचार-प्रसार करने से भी आबादी घट सकती है। बिहार में ऐसे ही प्रजनन दर घटकर 2.8 फीसदी रह गई है। उन्होंने देश की बढ़ती आबादी के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराए जाने को भी गलत बताया और कहा कि यह प्रोपेगेंडा खत्म करना चाहिए कि मुस्लिम बहुल इलाके में प्रजनन दर ज्यादा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago