Samastipur

समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से 19 बेटिकट यात्री धराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर शनिवार को ट्रेन संख्या 13226 दानापुर जयनगर में अवैध रुप से यात्रियों के चढ़ने की शिकायत पर छापेमारी की गयी। ट्रेन के पहुंचते ही चीफ टीटीई व आरपीएफ पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने जांच शुरु की। इस दौरान एसी कोच में अनाधिकृत रुप से यात्रा करने के आरोप में 19 यात्रियों को पकड़ा गया।

वहीं अनबुक लॉगेज ले जाने के आरोप में चार यात्रियों को भी पकड़ा गया। इसके बाद अनाधिकृत रुप से यात्रा करने वाले यात्रियों को बतौर 65 सौ रुपए जुर्माना की राशि वसूल की गयी। जबकि अनबुक लॉगेज ले जाने वाले यात्रियों को साढ़े चार सौ रुपए भी जुर्माना वसूल किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में ही अनाधिकृत रुप से काफी संख्या में यात्री एसी कोच में चढ़ गए। जिसके कारण एसी कोच के यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी। इसके बाद कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। इसके बाद समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने से पूर्व ही आरपीएफ व टीटीई की टीम तैयार थी। ट्रेन के पहुंचते ही टीम ने एसी कोच में दोनों ओर से घेराबंदी कर यात्रियों की जांच शुरु कर दी। इससे ट्रेन के यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

29 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

24 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 दिन ago