Bihar

बिहार का मौसम फिर लेगा करवट, IMD ने पांच दिनों तक आंधी-बारिश को लेकर जारी किया बड़ा अलर्ट, जानें अपडेट

बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के द्वारा गया जिला के लिए अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि वहां कु‍छ हिस्से में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है.

IMD ने आमलोगों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभे से दूर रहने को कहा है. बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन घंटे में पटना में भी तेज हवा चल सकती है. हालांकि, बारिश होने से पटना के अधिकतम तापमान में कमी आयी है.

पांच दिनों तक चलेगा आंधी पानी का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं बनी. आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों तक आंधी- पानी का दौर अलग- अलग स्थानों पर जारी रहेगा. इसके कारण दिन और रात के तापमान में कमी आएगी. फिलहाल अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. शनिवार को गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद आदि जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. जबकि, वज्रपात और तेज हवा भी चली.

दो टर्फ लाइन के कारण बदला मौसम

बताया जा रहा है कि बिहार में बदलाव दो टर्फ लाइन के कारण हो रहा है. इसमें एक मध्य उत्तर प्रदेश और दूसरा बांग्लादेश में सक्रिया है. इसके कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खुले खेत में काम करते हुए सावधान रहने की अपील की है. हालांकि, बताया जा रहा है कि बारिश और आंधी के कारण बिहार में आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंच रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago