Bihar

‘आइटम क्‍वीन’ ने ज्‍वाइन की चिराग पासवान की LJPR, एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर दी जानकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार का राजनीतिक पारा रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर गरमाया हुआ है। इस बीच, भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्‍वीन कही जाने वाली एक्‍ट्रेस सीमा सिंह (Seema Singh) ने सोमवार को चिराग पासवान (Chirag Pawan) की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) का दामन थाम लिया है। अभिनेत्री सीमा ने मंगलवार को यह जानकारी अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर की।

एक्‍ट्रेस ने लिखा है क‍ि उन्‍होंने और उनके पति बिजनेसमैन, समाजसेवी और युवा नेता सौरभ कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद जमुई चिराग पासवान के विजन डॉक्यूमेंट, एक नए बिहार का सपना “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” से प्रभावित होकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की है।

एक्‍ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्‍हें गर्व है कि एक नए बिहार के आगाज में वे एक छोटा सा योगदान देने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने फैन्‍स के लिखा है कि जिस तरह आप लोगों ने एक अभिनेत्री के रूप में उन्‍हें अपार प्यार और स्नेह दिया है, वे आशा उम्मीद करती हैं कि इस नई यात्रा में भी आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद निरंतर मिलता रहेगा।

बता दें कि‍ भोजपुर सिनेमा में अपने बोल्‍ड और ग्‍लैमरस अंदाज से अपनी अलग पहचान बनाने वाली सीमा सिंह लंबे समय से फिल्‍मों से दूर है। सीमा सिंह ने 2019 में बिजनेसमैन सौरभ कुमार से शादी की और अब उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्‍होंने शिवाय रखा है। एक्‍ट्रेस काफी समय से फिल्‍मों से दूर रहने के बाद राजनीति में प्रवेश कर रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

59 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

2 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

4 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

6 घंटे ago