????????????????????????????????????
बिहार विधान परिषद स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पांच सीट पर हुए चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित होगा. अब देखना होगा कि जीत का सेहरा किस के सिर बंधेगा. जानकारी के लिए बता दें कि 31 मार्च को पांच सीटों पर वोटिंग हुई थी, इस चुनाव में मुख्य रूप से लड़ाई बीजेपी और महागठबंध के बीच है. साथ ही बता दें कि कुल 48 प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में उतरे थे, अब देखा है जीत किसकी होगी.
31 मार्च को पांच सीटों पर हुई थी वोटिंग
बता दें कि बिहार विधान परिषद ने 31 मार्च को पांच सीटों में तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मदतान हुए थे. बता दें क महागठबंधन से तीन सीटों पर जेडीयू और एक सीट पर आरजेडी के अलावा एक सीट पर सीपीआई ने चुनाव लड़ा था. साथ ही बीजेपी चार सीटों पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में परिषद सदस्यों की संख्या 75 थी. साथ ही बता दें कि चार विधानस परिषद सदस्य का कार्यकाल आगामी तारीख 8 मई को समाप्त हो रहा है. इसी के मद्देनजर पांच अप्रैल को चुनाव का परिणाम आ रहा है. अब देखना यह कि किसकी जीत होगी और किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा.
इन शिक्षकों का आठ मई को समाप्त होगा कार्यकाल
परिषद के अनुसार बता दें कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट सीपीआई के केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद से खाली है. इसके अलावा बता दें कि 8 मई 2023 को अन्य सदस्य गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह साथ ही गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल सामप्त हो रहा है.
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…