Bihar

‘एकला’ चलेंगे चिराग पासवान, BJP से गठबंधन नहीं! बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार में ‘एकला चलो रे’ रणनीति पर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी। शुक्रवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। चिराग की बीजेपी से करीबी और एनडीए में वापसी की अटकलों के बीच यह चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। चिराग पासवान के इस कदम के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

लोजपा (रामविलास) ने पटना में शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के मुखिया चिराग पासवान भी शामिल हुए। चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए।

क्या है चिराग पासवान की प्लानिंग?

लंबे समय से चिराग पासवान की एनडीए में वापसी की अटकलें लगाई जा रही है। अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा में टूट हुई थी, फिर चिराग एनडीए से अलग हो गए थे। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उनके एनडीए में वापस शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब लोजपा (रामविलास) के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर चिराग पासवान की क्या प्लानिंग है।

माना जा रहा है कि चिराग आगमी लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए या किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। वे राज्य की लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और दूसरी पार्टियों की टेंशन बढ़ाएंगे।

महागठबंधन के लिए बड़ा वोट कटवा साबित हो सकते हैं चिराग

चिराग पासवान के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्रीती नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की चिंता बढ़ सकती है। लोजपा रामविलास आगामी चुनाव में महागठबंधन के लिए वोट कटवा साबित हो सकती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी लोजपा रामविलास किसी भी गठबंधन में नहीं थी। उसने बीजेपी को छोड़ सभी दलों के सामने अपने उम्मीदवार उतारे थे। इससे जेडीयू को कोई सीटों पर वोटों का नुकसान हुआ और उसे महागठबंधन से हार मिली। हालांकि, लोजपा रामविलास एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई, मगर उसने नीतीश के वोटबैंक में भारी सेंधमारी की थी।

नीतीश ने बीजेपी पर आरोप लगाए कि उसने चिराग के जरिए जेडीयू को कमजोर करने की साजिश की। नीतीश कुमार एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल होने की बड़ी वजह यही बताते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनावों में भी चिराग पासवान अकेले रहकर कई सीटों पर महागठबंधन का गणित बिगाड़ सकते हैं। इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

1 घंटा ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

19 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

20 घंटे ago