Bihar

सासाराम: इंटरनेट की प्यास बुझाने नदी किनारे जा रहे लोग, सोन तट पर दूर दूर से आते हैं युवा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद नालंदा और सासाराम में इंटरनेट सेवा तत्कालीन रूप से स्थगित कर दी गई है. इंटरनेट बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेट नहीं होने के कारण कई काम पूरे नहीं हो रहे. इसी बीच सासाराम के लोगों ने इंटरनेट की प्यास बुझने का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है.

सासाराम के लोगों ने एक ऐसा जगह ढूंढ लिया है जहां पहुंचकर इंटरनेट सेवा बाधित होने के बाद भी लोग इंटरनेट की सेवा का लाभ ले रहें हैं. आजकल सासाराम से सटे डेहरी इलाके में सोन नदी के किनारे लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोग दूर-दूर से इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए नदी किनारे पहुंच रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में इंटरनेट चल रहा है.

इंटरनेट चलाने दूर-दूर से आ रहे लोग

इंटरनेट चलाने के लिए लोग कई किलोमीटर दूर से डेहरी इलाके में नदी किनारे आ रहे हैं. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को इंटरनेट नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्राइवेट नौकरी करने वाले विवेक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन काम करने के लिए बहुत दूर से यहां आना पड़ रहा है.

वहीं, ग्रामीण बैंक सीएसपी में काम करने वाली कंचन कुमारी का कहना है कि बैंक में इंटरनेट नहीं होने की वजह से काम नहीं हो पा रहा है. बैंक का अधिकतर काम इंटरनेट पर निर्भर है. ऐसे में इंटरनेट बंद होने के कारण काम करने में परेशानी हो रही है. इंटरनेट के लिए यहां सोन नदी के किनारे आकर काम करना पड़ रहा है.

पिछले 8 दिनों से बंद है इंटरनेट 

रामनवमी पर बिहार के सासाराम में हुई हिंसा के बाद पिछले 8 दिनों से इलाके में इंटरनेट सेवा स्थगित है. इस वजह से सासाराम में रह रहे लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कारोबार ठप पड़ा है. बिना इंटरनेट के बैंक में भी लोगों का काम नहीं हो रहा है. इसके साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इंटरनेट को लेकर डेहरी के एसडीएम ने बताया कि पूरे जिले में हिंसा की घटना के बाद से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. अभी इंटरनेट शनिवार तक बंद रहेगा. जब इंटरनेट सेवा शुरू होगा तो इस बारे में बताया जाएगा.

Input : Prabhat Khabar

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

32 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

43 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

55 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago